शेयर मंथन में खोजें

एनबीसीसी (NBCC) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

बीएसई में एनबीसीसी के शेयर में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है।

इस दौरान कंपनी का शेयर 299.20 रुपये तक चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर है। कंपनी के बारे में खबर है कि कंपनी को सितंबर में 1,117 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। जिसमें श्रम मंत्रालय से अस्पताल के निर्माण के लिए मिले 440 करोड़ रुपये का ठेका और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग भवन परिसर के निर्माण के लिए 270 करोड़ रुपये का ठेका शामिल है। बीएसई में एनबीसीसी के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 280.20 रुपये पर खुले। शुरउआती कारोबार में करीब 9.45 बजे कंपनी के शेयर 8.90 रुपये या 3.21% की मजबूती के साथ 286 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 16,611 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख