शेयर मंथन में खोजें

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने शुरू किया "घर और कार ऋण त्योहार"

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने "घर और कार ऋण त्योहार" नाम से एक नया ऋण कार्यक्रम शुरू किया है।

बैंक ने इस ऋण कार्यक्रम की शुरुआत विशेष अभियान के तहत की है, जिसके अंतर्गत ऋण पर कई अतिरिक्त सुविधाएँ और लाभ दिये जायेंगे। 1 अक्तूबर 2016 से 31 मार्च 2017 तक चलने वाले इस विशेष ऋण कार्यक्रम के तहत बैंक जो सुविधाएँ और लाभ देगा उनमें बैंक की मौजूदा ब्याज दरों की तुलना में कम ब्याज दर, लंबी ऋण अवधि, सस्ती ईएमआई और त्वरित मंजूरी शामिल हैं। कर्नाटक बैंक ने इस कार्यक्रम के तहत कार और होम लोन पर 20 आधार अंकों की कटौती की है, जिससे घर के लिए 30 करोड़ रुपये तक के ऋण के लिए 9.50% और 50 करोड़ रुपये तक के ऋण के लिए ब्याज दर 9.70% कर दी गयी है। इसके साथ ही कार के लिए ऋण पर ब्याज दर घटा कर 10.25% कर दी गयी है।
बीएसई में कर्नाटक बैंक का शेयर मंगलवार के 152.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 153.30 रुपये पर खुला है। करीब 10 और सवा 10 बजे यह लाल निशान पर पहुँचा। फिलहाल करीब पौने 11 बजे यह 0.80 रुपये या 0.52% की बढ़त के साथ 153.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख