शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का उत्पादन 24.08% बढ़ा, शेयर में बढ़त

सितंबर 2015 की तुलना में सितंबर 2016 में मारुति सुजुकी के उत्पादन में 24.08% वृद्धि हुई है।

सितंबर 2015 में 118,015 इकाई वाहनों के उत्पादन के मुकाबले अगस्त 2016 में कंपनी ने 1,46,434 इकाई वाहनों का उत्पादन किया है। बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर मंगलवार के 5,679.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बुधवार को बढ़त के साथ 5,692 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 5,742.45 रुपये तक ऊपर गया जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है, जबकि नीचे की ओर यह 5,679 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 1.25 बजे कंपनी का शेयर 47.50 रुपये या 0.84% की मजबूती के साथ 5,727.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख