शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण से आयी शोभा (Sobha) के शेयर में तेजी

बीएसई में शोभा के शेयर में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी की बिक्री दूसरी तिमाही में 1% बढ़ कर 8.55 लाख वर्ग फूट हो गयी है। पिछले साल कंपनी ने 8.5 लाख वर्ग फूट की बिक्री की थी। कंपनी की बिक्री मूल्य भी 495 करोड़ रुपये से 5% बढ़ कर 518 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने तिमाही के दौरान बेंगलुरु में शोभा स्केयर नाम से आवासीय योजना की शुरुआत की है। बीएसई में शोभा के शेयर आज गुरुवार को 308.10 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर 9.50 बजे कंपनी के शेयर 12.50 रुपये या 4.10% की मजबूती के साथ 317.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख