शेयर मंथन में खोजें

भारत इलेक्टॉनिक्स (Bharat Electronics) करेगी 1.66 करोड़ शेयरों की वापस खरीद

भारत इलेक्टॉनिक्स शेयरों के वापस खरीद की योजना बना रही है।

खबरों के मुताबिक कंपनी 1,305 रुपये की दर से 1.66 करोड़ रुपये इक्विटी शेयरों को वापस खरीदेगी। कंपनी का यह बायबैक ऑफर आज यानी 6 अक्टूबर से खुल कर शुक्रवार 21 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी का यह बायबैक ऑफर 2,171 करोड़ रुपये का है। बीएसई में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर आज गुरुवार को 1,275 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,284.95 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,272 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे कंपनी के शेयर 10.55 रुपये या 0.83% की मजबूती के साथ 1,283.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख