शेयर मंथन में खोजें

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) ने किया समझौता, शेयर में मजबूती

कैडिला हेल्थकेयर ने स्विजरलैंड स्थित नोवी के साथ इन-लाइसेंसिंग करार किया है।

कंपनी ने यह समझौता भारत में सॉलिड ऑर्गन ट्रांसप्लांट और स्टेम सेल ट्रांसप्लांट के लिए उपयोग की जाने वाली इम्मुनोसुप्प्रेसन्ट ग्रैफलॉन को लॉन्च करने के लिए किया है। बीएसई में कैडिला हेल्थ केयर के शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 390.10 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 393.80 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 389.55 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.45 बजे कंपनी के शेयर 3.50 रुपये या 0.90% की मजबूती के साथ 392 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख