शेयर मंथन में खोजें

ट्रांसफॉर्मर और रेक्टीफायर्स (Transformers and Rectifiers) का शेयर 8.98% उछला

बीएसई में ट्रांसफॉर्मर और रेक्टीफायर्स (इंडिया) के शेयर में गुरुवार सुबह से ही तेजी का रुख है।

कंपनी ने जीआईएस / एचजीआईएस / टीजीआईएस के उत्पादन और वितरण के लिए चीन की जिआंगसु जिंगके स्मार्ट इलेक्ट्रिक कंपनी के साथ साझा उद्यम समझौता किया है। इस साझा उद्यम में कंपनी की हिस्सेदारी 60% होगी और शेष हिस्सेदारी जिंगके की होगी। बीएसई में ट्रांसफॉर्मर और रेक्टीफायर्स के शेयर आज शानदार बढ़त के साथ 348.80 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 378.65 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 342 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.40 बजे कंपनी के शेयर 29.55 रुपये या 8.98% चढ़ कर 358.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख