शेयर मंथन में खोजें

एमओआईएल (MOIL) को इस राज्य में मिली जमीन, छुआ 52 हफ्तों का शिखर

एमओआईएल (MOIL) 372.701 हेक्टर जमीन मिली है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि 27 जुलाई 2016 को की गयी घोषणा के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने अब कंपनी के पक्ष में मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में स्थित 372.701 हेक्टर क्षेत्र आरक्षित करने की अधिसूचना जारी की है। यह क्षेत्र कंपनी की वर्तमान बालाघाट माइन के नजदीक है।
बीएसई में एमओआईएल का शेयर बुधवार के 260.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 260.65 रुपये पर खुला। बढ़त के साथ शुरुआत के बाद एमओआईएल का शेयर 293.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर भी है। कारोबार के अंत में यह 24.35 रुपये या 9.35% की शानदार मजबूती के साथ 284.75 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख