शेयर मंथन में खोजें

बिक्री और उत्पादन में वृद्धि से टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर में मजबूती

टाटा स्टील के बिक्री और उत्पादन में वृद्धि हुई है।

दूसरी तिमाही में कंपनी का हॉट मेटल उत्पादन 17% बढ़ तक 3.12 एमटी हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 2.66 एमटी हॉट मेटल का उत्पादन किया था। कच्चे स्टील का उत्पादन भी 2.5 एमटी से 13% बढ़ कर 2.82 एमटी हो गया है। विक्रय योग्य स्टील उत्पादन 11% बढ़ कर 2.72 एमटी हो गया है। जो पिछले साल 2.41 एमटी रहा था।। दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री में 12% की वृद्धि हुयी है और 2.62 एमटी हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 2.33 एमटी स्टील की बिक्री की थी। बीएसई में टाटा स्टील के शेयर आज शुक्रवार को 391.60 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 9.45 बजे कंपनी के शेयर 2.20 रुपये या 0.57% की मजबूती के साथ 391.50 रुपये पर चल रहा है। 8 सितंबर 2016 को यह शेयर 408.50 रुपये तक चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 12 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 211.30 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख