शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) ने सितंबर में किया इतना उत्पादन

एनएमडीसी (NMDC) ने अपने सितंबर में किये उत्पादन और बिक्री के आँकड़ों की घोषणा कर दी है।

कंपनी ने सितंबर महीने में कुल 13.93 मिलियन टन लोह अयस्क का उत्पादन किया, जिसमें छत्तीसगढ़ सेक्टर का 8.33 मिलियन टन और कर्नाटक सेक्टर का 5.60 मिलियन टन उत्रादन शामिल है। इसी अवधि में कंपनी ने कुल 15.83 मिलियन टन लोह अयस्क की बिक्री की।
एनएमडीसी के शेयर ने आज बढ़त के साथ शुरुआत की है। बीएसई में एनएमडीसी का शेयर गुरुवार के 115.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 117.00 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद यह हरे निशान पर ही रहा है, मगर इसमें कमजोरी आयी है। करीब 11 बजे 1.10 रुपये या 0.95% की बढ़त के साथ 116.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख