शेयर मंथन में खोजें

अच्छे तिमाही नतीजों के बावजूद साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) का शेयर गिरा

साउथ इंडियन बैंक के लाभ में 18% की वृद्धि हुई है।

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में बैंक को 110.52 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 93.38 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में बैंक की कुल आय भी 1526.19 करोड़ रुपये से 4.57% बढ़ कर 1596.08 करोड़ रुपये हो गयी है। तिमाही के दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए 2.89% से घट कर 2.77% हो गया है। बीएसई में साउथ इंडियन बैंक के शेयर आज शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ 24.95 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 25.55 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 23.70 रुपये तक फिसला। अपराहन करीब 1.25 बजे बैंक के शेयर 0.05 रुपये या 0.40% की कमजोरी के साथ 24.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख