शेयर मंथन में खोजें

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने एमसीएलआर में की इतने बीपीएस की कटौती

कर्नाटक बैंक ने एमसीएलआर में कटौती की है।

बैंक ने एमसीएल में पांच बेसिस अंक की कटौती की है। बैंक ने एक साल के लिए एमसीएलआर 9.15%, 6 महीनों के लिए 9.10%, तीन महीने के लिए 9.05% कर दी है। इसके अलावा बैंक ने एक महीन के लिए 9% और रात भर के लिए 8.90% एमसीएलआर कर दी है। बैंक की ये नयी दरें 1 अक्टूबर से प्रभावित होगी। बैंक ने 1 अक्टूबर 2016 के बाद या नये लोन के लिए आवासीय लोन (3 करोड़ रुपये तक) पर ब्याज दर कम करते हुए 9.50% और कार लोन 10.25% कर दिया है। बीएसई में कर्नाटक बैंक के शेयर आज बढ़त के साथ 152.45 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 152.50 रुपये तक ऊपर गया फिलहाल करीब 3.18 बजे बैंक के शेयर 0.30 या 0.20% की मजबूती के साथ 151.50 रुपये पर चल रहा है (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख