शेयर मंथन में खोजें

ऐसे जुटायेगी उज्जीवन फाइनेंशियल (Ujjivan Financial) 175 करोड़ रुपये

शुक्रवार को उज्जीवन फाइनेंशियल (Ujjivan Financial) के निदेशकों की शेयरधारक संबंध समिति की बैठक हुई।

बैठक में समिति ने 10 लाख रुपये प्रति वाले 1,750 असुरक्षित, प्रतिदेय, कर योग्य गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों के आवंटन को मंजूरी दे दी। कंपनी इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित करेगी।
शुक्रवार को बीएसई में उज्जीवन फाइनेंशियल का शेयर 1.00 रुपये या 0.22% की कमजोरी के साथ 463.70 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 547.00 रुपये और निचला स्तर 217.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख