शेयर मंथन में खोजें

आरबीएल बैंक (RBL Bank) ने किया खुदरा कारोबार के वित्त पोषण के लिए समझौता

आरबीएल बैंक (RBL Bank) ने भारत में खुदरा कारोबार के वित्त पोषण के लिए समझौता किया है।

कंपनी ने यह समझौता भारतीय खुदरा क्षेत्र में छोटे और मध्यम उद्यमों को वित्तीय सहायता देने के लिए निजी कंपनी निओग्रोथ क्रेडिट और अमेरिकी सरकार के विकास वित्त संस्थान ओवरसीज प्राइवेट इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (ओपीआईसी) के साथ किया है। भारत के सबसे तेजी से बढ़ते निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक आरबीएल बैंक इस समझौते के तहत निओग्रोथ को ऋण देगा, जिससे निओग्रोथ छोटे और मध्यम उद्यमों को ऋण मुहैया करेगी। इस वित्तीय सहायता को ओपीआईसी की 50 लाख डॉलर की ऋण गारंटी से मदद मिलेगी।
शुक्रवार को आरबीएल बैंक का शेयर पूरे कारोबार में हरे निशान पर रहा। कल बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 4.05 रुपये या 1.33% की बढ़त के साथ 308.35 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 316.80 रुपये और निचला स्तर 273.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख