शेयर मंथन में खोजें

तो पिरामल इंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) इन पांच दवाओं को खरीदेगी

पिरामल इंटरप्राइजेज जानसेन फार्मा से पांच दवा खरीदेगी।

कंपनी ने बीसई को जानकारी दी है कि कंपनी जानसेन फार्मा से अमेरिका स्थित अपनी पूर्ण स्वमामित्व वाली सहायक कंपनी पिरामल क्रिटिकल केयर पांच एनसथिसिया और दर्द प्रबंधन इंजेक्शन उत्पादों को 1,164 करोड़ रुपये में खरीदेगी। कंपनी की हेल्थकेयर सेक्टर में 6 डील है। कंपनी ने इनऑर्गैनिक विस्तार में 1,800 करोड़ रुपये का निवेश किया है। बीएसई में पिरामल इंटरप्राइजेज के शेयर सोमवार को 10.60 रुपये या 0.57% गिर कर 1,844.10 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,880 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,835 रुपये तक फिसला। 22 अगस्त 2016 को यह शेयर 2,095 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 3 मार्च 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 835.005 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख