शेयर मंथन में खोजें

गेल (Gail) ने इन दो कंपनियों को दिया 306 करोड़ रुपये का ठेका

गेल ने दो कंपनियों को 306 करोड़ रुपये का ठेका दिया है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को फेज आईबी के तहत 345 किली मीटर लंबी फूलपुर-डोभी तक जगदीशपूर हल्दिया बोकारो धर्मा प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के कामकाज के लिए जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर और आईएलएंडएफएस इंजीनियरिंग ऐंड कंस्ट्रक्शन को 306 करोड़ रु. का ऑर्डर दिया है। यह निर्माण अक्टूबर, 2016 के अंत में शुरू होगा और दिसंबर, 2018 में पूरा होने की संभावना है। बीएसई में गेल के शेयर सोमवार को 4.40 रुपये या 1.06% की मजबूती के साथ 418.60 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 424 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 413.35 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख