शेयर मंथन में खोजें

कैपिटल फर्स्ट (Capital First) ने ऐसे जुटाये 575 करोड़ रुपये

कैपिटल फर्स्ट ने 575 करोड़ रुपये जुटाये है।

कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये मूल कीमत के 575 गैर परिवर्तनीय डिबेंचर का आवंटन कर यह राशि जुटायी है। बीएसई में कैपिटल फर्स्ट के शेयर सोमवार को 15.90 रुपये या 2.14% की मजबूती के साथ 757.75 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 765 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 743 रुपये तक फिसला। 28 जुलाई 2016 को यह शेयर 796.25 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 29 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 348 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख