शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने शुरू किया 660 मेगावाट थर्मल यूनिट

बीएचईएल ने थर्मल यूनिट की शुरुआत की है।

कंपनी ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में कोयला आधारित 660 मेगावाट सुपरक्रिटिकल थर्मल यूनिट को शुरू किया है। कंपनी ने पिछले 15 महीनों में उत्तर प्रदेश में 4,300 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया है। इस यूनिट के शुरु होने के साथ कंपनी के बिजली उत्पादन में वृद्धि होगी। बीएसई में बीएचईएल के शेयर सोमवार को 0.40 रुपये या 0.30% की गिरावट के साथ 135.15 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 136.55 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 134.55 रुपये तक फिसला। 29 फरवरी 2016 को यह शेयर 90.40 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 27 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 219.70 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख