शेयर मंथन में खोजें

डॉ.रेड्डीज लैब (Dr Reddys Lab) ने इस दवा को बाजार में उतारा

दवा कंपनी डॉ.रेड्डीज लैब ने अमेरिकी बाजार में नयी दवा को उतारा है।

कंपनी ने लैमोट्रिगीन डिसइंटेग्रटिंग टेबलेट्स 25 एमजी, 50 एमजी, 100 एमजी और 200 एमजी को बाजार में पेश किया है। लैमोट्रिगीन डिसइंटेग्रटिंग टेबलेट्स लमिकताल दवा का जैनरिक संस्करण है। बीएसई में डॉ.रेड्डीज लैब के शेयर सोमवार को 24.30 रुपये या 0.80% की मजबूती के साथ 3,078.65 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 3,095.05 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 3,052.05 रुपये तक फिसला। 21 जनवरी 2016 को यह शेयर 2,750 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 20 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 4,382.95 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख