शेयर मंथन में खोजें

मजेस्को (Majesco) ने इस कंपनी के साथ की साझेदारी

मजेस्को ने लाइफ आईओ के साथ रणनीतिक गठबंधन की घोषणा की है।

इस भागीदारी के तहत उपभोक्ता के अनुभव, रिस्क मैनेजमेंट में सुधार और अच्छी बिक्री और विपणन की सहायता के लिए लाईफ.आईओ के कंज्युमर एन्गैज्मन्ट प्लेटफोर्म को मेजेस्को डिजिटलकनेक्ट तथा मेजेस्को के कोर सिस्टम सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ा जाएगा। बीएसई में मजेस्को के शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 465 रुपये पर खुले। लेकिन दिन बढ़ने के साथ कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। कारोबार के दौरान यह शेयर 467.15 रुपये तक चढ़ने के बाद पूर्वाहन करीब 11.08 बजे कंपनी के शेयर 4.30 रुपये या 0.93% की गिरावट के साथ 459 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख