शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज लेब (Dr. Reddys Lab) ने अमेरिकी बाजार में पेश की नयी दवा

डॉ.रेड्डीज लेब ने अमेरिकी बाजार में एक नयी दवा को उतारा है।

कंपनी ने अरिपिप्राजोल टैबलेट्स यूएसपी की शुरुआत की है। कंपनी की यह दवा 2एमजी, 5 एमजी,10 एमजी, 15 एमजी, 20 एमजी और 30 एमजी में उपलब्ध होगी। बीएसई में डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज के शेयर आज गुरुवार को 3,080 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान 3,081 रुपये का उच्च स्तर छुने के बाद अपराह्न करीब 12.35 बजे कंपनी के शेयर 31.70 रुपये या 1.03% की गिरावट के साथ 3,046.95 रुपये पर चल रहा है। 21 जनवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 2,750 रुपये का रहा था। 20 अक्टूबर 2015 को यह शेयर 4,382.95 रुपये तक ऊपर गया जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख