शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) ने इस कंपनी के साथ विपणन समझौता

ल्युपिन ने बोहरिंगर इंगेलहैम इंडिया के साथ सह विपणन समझौता किया है।

कंपनी ने यह समझौता भारत में एम्पाग्लिफ्लोजिन नये सोडियम ग्लुकोज कॉ-ट्रांसपोर्टर-2 (एसजीएलटी-2) की बिक्री के लिए किया है। इस करार के तहत कंपनी जिबटूलियो ब्राण्ड के तहत एम्पाग्लिफ्लोजिन की बिक्री करेगी और बोहरिंगरइंगेलहैम इंडिया अपने वर्तमान नेटवर्क के जरिए जार्डियांस ब्रांड के तहत एम्पाग्लिफ्लोजिन की बिक्री करती रहेगी। जिबटूलियो तथा जार्डियांस टेबलेट्स का उपयोग टाइप 2 मधुमेह के इलाज के लिए किया जाता है। बीएसई में ल्युपिन के शेयर गुरुवार को बढ़त के साथ 1,520 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,520 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 1,475.30 रुपये तक फिसला। अंत में कंपनी का शेयर 35.85 रुपये या 2.36% की गिरावट के साथ 1,480.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख