शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) का लाभ 6.1% बढ़ा

आईटी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इन्फोसिस के तिमाही लाभ में 6.1% की वृद्धि हुई है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में कंपनी को 3606 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 3,398 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी का ऑपरेटिंग लाभ 3,993 करोड़ रुपये से 7.9% बढ़ कर 4,309 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी की कुल आज 15,635 करोड़ रुपये से 10.7% बढ़ कर 17,310 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में इन्फोसिस के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 1,060 रुपये पर खुले। करीब 10.41 बजे कंपनी के शेयर 25.05 रुपये या 2.38% की गिरावट के साथ 1,027 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख