शेयर मंथन में खोजें

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने किया शेयरों का आवंटन

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत आज इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने 10 रुपये प्रति वाले 13,930 इक्विटी शेयर आवंटित कर दिये हैं। यह शेयर सभी संबंधों में कंपनी के मौजूदा शेयरों के समरूप होंगे।
आज बीएसई में इंडसइंड बैंक के शेयर में कमजोरी आयी है। यह गुरुवार के 1,218.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 1,225.10 रुपये पर खुला, मगर 9.50 बजे तक लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 11.50 बजे बैंक का शेयर 4.60 रुपये या 0.38% की गिरावट के साथ 1,214.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में इंडसइंड बैंक के शेयर का उच्च स्तर 1,255.30 रुपये और निचला स्तर 799.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख