शेयर मंथन में खोजें

सीएंट (Cyient) का लाभ 2.19% घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में सीएंट का शुद्ध लाभ 2.19% घट कर 97.25 करोड़ रुपये हो गया है।

जो पिछला कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में कंपनी को 99.43 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। तिमाही दर तिमाही कंपनी का लाभ 31% बढ़ा है। हालाँकि इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 801.35 करोड़ रुपये के मुकाबले 16.47% बढ़ कर 933.36 करोड़ रुपये हो गयी है। इसके अलावा कंपनी ने प्रति शेयर तीन रुपये अंतरिम लाभांश का भुगतान की घोषणा भी की है। बीएसई में सीएंट के शेयर 35.20 रुपये या 6.53% की गिरावट के साथ 503.60 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 544.95 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 499.50 रुपये तक फिसला। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 5437.6 करोड़ रुपये है। वर्तमान में कंपनी का शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख