शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) का मुनाफा 18.01% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स शुद्ध लाभ बढ़ कर 18.01% करोड़ रुपये हो गया है।

जो पिछले कारोबारी साल के 15.03 करोड़ रुपये से 19.82% ज्यादा है। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 299.27 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.78% घट कर 290.95 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर कंपनी का कुल खर्च भी 275.21 करोड़ रुपये से घट कर 266.35 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स के शेयर शुक्रवार को 35.25 रुपये या 4.81% की बढ़त के साथ 768.40 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 775 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 744.40 रुपये तक फिसला। 14 अक्टूबर 2016 को यह शेयर 775 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का बसे उच्च स्तर है। 17 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 284 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख