शेयर मंथन में खोजें

मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) ने ऐसे जुटाये 250 करोड़ रुपये

मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) के निदेशक मंडल की वित्तीय संसाधन और प्रबंधन समिति ने एक महत्वपूर्ण फैसला किया है।

समिति ने 10 लाख रुपये प्रति वाले 2,500 सुरक्षित प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित कर दिये हैं। इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किया गया है।
शुक्रवार को बीएसई में मनप्पुरम फाइनेंस का शेयर 0.25 रुपये या 0.27% की हल्की बढ़त के साथ 94.40 रुपये पर बंद हुआ। साथ ही पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 101.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 22.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 15 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख