शेयर मंथन में खोजें

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने किये 18,51,000 शेयर आवंटित

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने 18,51,000 शेयर आवंटित कर दिये हैं।

इनमें से 10 रुपये प्रति शेयर अंकित मूल्य वाले 18,00,000 शेयरों को बैंक ने शीर्ष प्रबंधन ग्रेड के 12 कर्मियों को आवंटित किया है, जबकि बाकी 10 रुपये प्रति शेयर अंकित मूल्य वाले 51,000 शेयरों को 4 नये कर्मियों को आवंटित किया है। इन शेयरों को बैंक ने 1,220.85 रुपये प्रति शेयर आवंटित किया है।
बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर मजबूत स्थिति में है। यह सोमवार के 1,206.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,214.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.45 बजे यह 6.50 रुपये या 0.54% की बढ़त के साथ 1,213.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख