शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) करेगी बड़े विमानों का इस्तेमाल

खबरों के अमुसार जेट एयरवेज (Jet Airways) व्यस्ततम घरेलू मार्गों पर बड़े विमानों का इस्तेमाल करेगी।

इसके लिए कंपनी वाइड-बॉडी सर्विसेज की शुरुआत करेगी जिससे कनेक्टिविटी में काफी बढ़ोतरी होगी। 30 अक्तूबर से शुरू होने वाली इस सेवा को मुम्बई-दिल्ली-मुम्बई और दिल्ली-कोलकाता-दिल्ली मार्ग पर शुरू किया जायेगा, जिससे कंपनी की क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर सोमवार के 455.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 460.00 रुपये पर खुला है। हल्की बढ़त के साथ कारोबार करते हुए यह एक बार लाल निशान पर पहुँच गया, मगर करीब 11 बजे कंपनी के शेयर में एक जोरदार उछाल आयी। करीब 11.40 बजे यह 7.00 रुपये या 1.54% की बढ़त के साथ 462.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख