शेयर मंथन में खोजें

मार्कसंस फार्मा (Marksans Pharma) को इसलिए मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

मार्कसंस फार्मा (Marksans Pharma) को यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी 1 एमसीजी, 2 एमसीजी और 4 एमसीजी मात्रा के पैरिकैल्सिटोल कैप्सुलों के लिए मंजूरी मिली है, जो कि एबवी इंक के 1 एमसीजी, 2 एमसीजी और 4 एमसीजी मात्रा के जेम्पलर कैप्सुलों के समांतर है।
बीएसई में मार्कसंस फार्मा का शेयर सोमवार के 53.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 53.50 रुपये पर खुला। लाल रेखा के आस-पास कारोबार करते हुए करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयर में एक जबरदस्त उछाल आयी। करीब पौने 1 बजे यह 1.45 रुपये या 2.72% की बढ़त के साथ 54.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख