शेयर मंथन में खोजें

ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज (Greenlam Industries) का तिमाही लाभ 2.71% घटा, शेयर लुढ़का

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है।

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कंपनी का लाभ 2.71% घट कर 8.97 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल 9.22 करोड़ रुपये रहा था। हलाँकि इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 230.07 करोड़ रुपये से 6.66% बढ़ कर 245.41 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर कंपनी का कुल खर्च भी 208 करोड़ रुपये से 8.46% बढ़ कर 225.60 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज के शेयर आज मंगलवार को सपाट 830 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 855 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे 805 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2.30 बजे कंपनी के शेयर 23.75 रुपये या 2.86% की गिरावट के साथ 806.25 रुपये पर चल रहा है। 17 अक्टूबर 2016 को यह शेयर 865 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 26 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 396.10 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख