शेयर मंथन में खोजें

कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) के तिमाही लाभ में 55.64% की बढ़त

कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) को वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में 55.05 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसके मुकाबले कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 35.37 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी भी 263.37 करोड़ रुपये से बढ़ कर 332.37 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार सालाना आधार पर कैन फिन के तिमाही लाभ में 55.64% और आमदनी में 26.23% की बढ़त हुई है।
बीएसई में कैन फिन का शेयर सोमवार के 1,846.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 1,867.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 1,887 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 1,761.50 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 3.20 बजे यह 25.00 रुपये या 1.35% की कमजोरी के साथ 1,821.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख