शेयर मंथन में खोजें

स्पेशलिटी रेस्टोरेंट्स (Speciality Restaurants) इस शहर में खोला अपना नया रेस्टोरेंट

स्पेशलिटी रेस्टोरेंट्स ने नया रेस्टोरेंट खोला है।

कंपनी ने ठाणे में ज़ुडल्स नाम से नये रेस्टोरेंट खोला है। इस नये रेस्टोरेंट के साथ कंपनी के कुल रेस्टोरेंट्स की संख्या 107 हो गयी है जिसमें 25 फ्रैंचाइजी रेस्टोरेंट भी शामिल है। बीएसई में स्पेशलिटी रेस्टोरेंट्स के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 88 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 90.30 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 87.05 रुपये तक फिसला। अंत में कंपनी के शेयर 2.45 रुपये या 2.80% की मजबूती के साथ 89.85 रुपये पर बंद हुआ। 18 अगस्त 2016 को यह शेयर 80 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 19 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर 154 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख