शेयर मंथन में खोजें

अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) की सहायक कंपनी बेचेगी हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) की सहायक कंपनी अपोलो हेल्थ ऐंड लाइफस्टाइल अपनी 20% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।

कंपनी इस बिकवाली से 450 करोड़ रुपये जुटाकर अगले 3 सालों में अपने क्लिनिकों की संख्या दोगुनी कर 150 करने का लक्ष्य तैयार कर रही है।
बीएसई में अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर मंगलवार के 1,372.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 1,385.00 रुपये पर खुला है। 1,396.45 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ने के बावजूद करीब 10.40 बजे यह सपाट 1,372.65 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख