शेयर मंथन में खोजें

गार्डन सिल्क मिल्स (Garden Silk Mills) के शेयर में इस कारण से आयी तेजी

बीएसई में गार्डन सिल्क मिल्स के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी की निदेशक मंडल की बैठक 25 अक्टूबर को होगी। बैठक में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप को परिवर्तनीय शेयर वारंट या परिवर्तनीय प्रतिभूतियाँ जारी कर 30 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार किया जाएगा। बीएसई में आज गार्डन सिल्क मिल्स के शेयर बढ़त के साथ 34.15 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 38.55 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 34.05 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11 बजे कंपनी के शेयर 5.95 रुपये या 18.51% की उछल कर 38.10 रुपये पर चल रहा है। 11 जुलाई 2016 को यह शेयर 41.20 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 26 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 21 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख