शेयर मंथन में खोजें

तो सीएट (CEAT) के नये टायर में है यह खासियत

खबरों के अनुसार देश की सबसे बड़ी टायर कंपनी सीएट (CEAT) ने मोटरसाइकिल के लिए एक नये टायर की शुरुआत की है।

इस नये टायर की बड़ी विशेषता है कि यह पंचर से सुरक्षित रहेगा। कंपनी इन टायरों की पहली खेप को दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाजार में उतारेगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में इसकी शुरुआत के पश्चात मूल उपकरण निर्माताओं को इन टायरों की आपूर्ति की जायेगी।
बीएसई में सीएट का शेयर आज कमजोर स्थिति में है। यह मंगलवार के 1,331.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 1,332.00 रुपये पर खुला और जल्दी ही लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 11.30 बजे यह 30.65 रुपये या 2.30% की कमजोरी के साथ 1,301.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख