शेयर मंथन में खोजें

स्टर्लिंग टूल्स (Sterling Tools) ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर

आज स्टर्लिंग टूल्स (Sterling Tools) के शेयर में 13% की मजबूती आयी।

साथ ही आज इसने कारोबार के दौरान 52 हफ्तों के उच्च स्तर को भी छू लिया। कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी थी कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 05 नवंबर को होगी, जिसमें इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में स्टर्लिंग टूल्स का शेयर मंगलवार के 880.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 902.00 रुपये पर खुला और 1,020.40 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो इसका 52 हफ्तों का भी उच्च स्तर है। कारोबार अंत में यह 114.50 रुपये या 13.01% की शानदार मजबूती के साथ 994.60 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख