शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलआईसी हाउसिंग, डीएलएफ, कोल इंडिया और यस बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, एलआईसी हाउसिंग, डीएलएफ, कोल इंडिया और यस बैंक शामिल हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज : रिलायंस इंडस्ट्रीज आज अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी।
आरबीएल बैंक : बैंक के तिमाही लाभ में 34.4% और आमदनी में 59.4% की बढ़त हुई है।
गुजरात फॉइल्स : कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 4 करोड़ रुपये का घाटा होने के अलावा इसकी आमदनी में 29.9% की कमी आयी है।
यस बैंक : बैंक आज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय आँकड़े पेश करेगा।
एप्टेक : एप्टेक के तिमाही लाभ में सालाना आधार पर 56.6% की बढ़त और आमदनी में 13.8% की बढ़त हुई है।
एलआईसी हाउसिंग : कंपनी आज अपनी तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
डीएलएफ : शुक्रवार को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होगी, जिसमें जमीन बेचने पर विचार किया जायेगा।
सुजलॉन : सुजलॉन अपनी एक सहायक कंपनी बेचेगी।
सीएट : सीएट ने पंक्चर से मुक्त टायरों की शुरुआत की है।
कोल इंडिया : कंपनी आज ई-नीलामी की शुरुआत करेगी। (शेयर मंथन, 20 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख