शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों पर आरबीएल बैंक (RBL Bank) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

आरबीएल बैंक के शेयर में गुरुवार सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है।

बैंक का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में 34.4% बढ़ कर 89.9 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले कारोबारी साल में 69.9 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान बैंक की कुल आय 302.22 करोड़ रुपये से 56% बढ़ कर 472.05 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की शुद्ध ब्याज आय 60% बढ़ कर 302.94 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर बैंक अन्य आय 51% 169.11 करोड़ रुपये हो गयी है। बैंक ऑपरेटिंग लाभ 81% बढ़ कर 219.09 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का सकल एनपीए तिमाही आधार पर 252.6 करोड़ रुपये से 8.7% बढ़ कर 274.7 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में आरबीएल बैंक के शेयर में जबरदस्त तेजी के साथ 321 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान इस शेयर ने 334.60 रुपये तक चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है, जबकि नीचे की ओर यह 317.15 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 10.48 बजे बैंक का शेयर 18.45 रुपये या 5.90% उछल कर 331.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख