शेयर मंथन में खोजें

केपीआईटी टेक्नोलॉजीज (KPIT Technologies) का लाभ 23.87% घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के शुद्ध लाभ में गिरावट आयी है।

जुलाई-सितंबर के दौरान कंपनी का लाभ 23.87% घट कर 56.18 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल के 73.80 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही दर तिमाही कंपनी के लाभ में 1.8% की बढ़त आयी है। सालाना आधार पर कंपनी की कुल आय 820.83 करोड़ के मुकाबले 1.83% बढ़ कर 835.90 करोड़ रुपये हो गयी है। अगर तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी की कुल आय पिछली तिमाही की तुलना में 3.4% बढ़ी है। कंपनी का एबिटा पिछली तिमाही के मुकाबले 6.7% बढ़ कर 91.3 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का एबिटा मार्जिन भी तिमाही दर तिमाही 10.7% से बढ़ कर 11% हो गया है। बीएसई में केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 140 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 144 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 138.40 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.05 बजे कंपनी का शेयर 5.95 रुपये या 4.31% की मजबूती के साथ 141.60 रुपये की मजबूती के साथ 141.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख