शेयर मंथन में खोजें

केंद्र सरकार बेचेगी एनबीसीसी (NBCC) के 9,00,00,000 शेयर

केंद्र सरकार ने एनबीसीसी (NBCC) के 9,00,00,000 शेयरों की बिकवाली की घोषणा की है।

2 रुपये प्रति अंकित मूल्य वाले इन शेयरों को आज 3.30 बजे तक गैर-खुदरा निवेशकों को 246.50 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेचा जायेगा, जो कंपनी की कुल 15% हिस्सेदारी के बराबर हैं। इस बिकवाली से करीब 2,200 करोड़ रुपये जुटाये जाने की उम्मीद है।
बीएसई में एनबीसीसी का शेयर बुधवार के 253.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 249.00 रुपये पर खुला है। कमजोरी के साथ खुलने के बाद इसमें बढ़त का रुख जारी है, मगर यह लाल निशान पर ही है। करीब 12.10 बजे यह 0.45 रुपये या 0.18% की गिरावट के साथ 252.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख