शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) का तिमाही लाभ 31.3% बढ़ा, शेयर में मजबूती

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में यस बैंक के लाभ में 31.3% वृद्धि हुयी है।

बैंक को जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 801.54 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। जो पिछले कारोबारी साल में 610.41 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान बैंक की कुल आय 3995.34 करोड़ रुपये से 24.70% बढ़ कर 4982.23 करोड़ रुपये हो गयी है। बैंक की शुद्ध ब्याज आय 30.5% बढ़ कर 1,446.2 करोड़ रुपये हो गयी है। बैंक का सकल एनपीए 0.61% से बढ़ कर 0.83% हो गया है। बैंक का शुद्ध एनपीए 0.20% से बढ़ कर 0.29% हो गया है। बीएसई में यस बैंक के शेयर आज गुरुवार को 1300 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,323 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 1,298.50 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1 बजे बैंक के शेयर 25.20 रुपये या 1.95% की मजबूती के साथ 1,317 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख