शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, एचसीएल टेक, मोतीलाल ओसवाल और माइंडट्री

खबरों के कारण शुक्रवार के कारोबार में जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो, एचसीएल टेक, मोतीलाल ओसवाल और माइंडट्री शामिल हैं।

एसीसी : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज : कंपनी के तिमाही लाभ में 17.9% और आमदनी में 0.3% की बढ़त हुई है।
विप्रो : विप्रो आज सितंबर में समाप्त हुई तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।
एचसीएल टेक : एचसीएल टेक को जुलाई-सितंबर तिमाही में 2015 करोड़ रुपये का लाभ और 11,519 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है।
माइंडट्री : माइंडट्री आज चालु वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा करेगी।
प्राज इंडसट्रीज : पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी के लाभ में 38.8% की कमी आयी है।
टाटा स्पॉन्ज : टाटा स्पॉन्ज भी आज ही अपने तिमाही नतीजे पेश करेगी।
बायोकॉन : बायोकॉन को पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हुए 10.6 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 146.7 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
मोतीलाल ओसवाल : मोतीलाल ओसवाल ने रियल एस्टेट में 350 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
जेट एयरवेज : जेट एयरवेज ने बताया है कि बंबई उच्च न्यायालय ने जेट लाइट के कंपनी के साथ विलय की मंजूरी दे दी है। (शेयर मंथन, 21 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख