शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) का लाभ 15.85% बढ़ा, शेयर उछला

बीएसई में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर में शुरुआती कारोबार में तेजी है।

कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में 15.85% लाभ बढ़ कर 2,015 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले साल 1739.76 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि तिमाही दर तिमाही कंपनी के लाभ में 1.9% की गिरावट आयी है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय भी 10343.21 करोड़ रुपये से 13.46% बढ़ कर 11736.18 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी की कुल आय में 1.6% की वृद्धि हुई है। तिमाही दर तिमाही कंपनी का एबिट 0.7% घट कर 2,318 करोड़ रुपये हो गया है। एबिट मार्जिन भी तिमाही दर तिमाही 20.6% से घट कर 20.1% हो गयी है। बीएसई में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर आज बढ़त के साथ 826 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.07 बजे कंपनी के शेयर 22.25 रुपये या 2.64% की मजबूती के साथ 836.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख