शेयर मंथन में खोजें

विप्रो (Wipro) ने खरीदी वैश्विक क्लाउड सेवा कंपनी

विप्रो (Wipro) ने अमेरिकी वैश्विक क्लाउड सेवा कंपनी ऐप्पिरियो को खरीद लिया है।

कंपनी ने खरीदारी सौदा 50 करोड़ डॉलर में किया है, जिसके दिसंबर में पूरा होने की उम्मीद है। जानकारों का मानना है कि यह अधिग्रहण कंपनी के पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने और मौजूदा ग्राहकों को बनाए रखने में मदद करेगा और साथ ही विकास को पुनर्जीवित करेगा। ऐप्पिरियो का मौजूदा वार्षिक रन-रेट 20 करोड़ डॉलर है।
बीएसई में विप्रो का शेयर गुरुवार के 495.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 500.70 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे यह 1.90 रुपये या 0.38% की बढ़त के साथ 497.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख