शेयर मंथन में खोजें

बेहतरीन तिमाही नतीजों पर बायोकॉन (Biocon) के शेयर छुआ 52 हफ्तों का शिखर

बायोकॉन को वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में 146.7 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 10.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय़ 818.90 करोड़ रुपये के मुकाबले 21.19% बढ़ कर 992.50 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी के छोटे अणुओं के कारबार से होने वाली आय 11% बढ़ कर 654 करोड़ रुपये हो गयी है। वहीं बायोलॉजिक्स कारोबार से होने वाली आय भी 15% बढ़ कर 389 करोड़ रुपये हो गयी है। जिसके कारण कंपनी के लाभ और कुल आय में बढ़ोतरी हुई है। बीएसई में बायोकॉन के शेयर आज शुक्रवार को 981.30 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,020 रुपये तक चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर भी है, जबकि नीचे की ओर यह 978 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.07 बजे कंपनी के शेयर 22.20 रुपये या 2.26% चढ़ कर 1002.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख