शेयर मंथन में खोजें

ट्राइडेंट (Trident) का लाभ 59.22% बढ़ा, शेयर उछला

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद ट्राइडेंट के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है।

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर के दौरान कंपनी का मुनाफा 59.22% बढ़ कर 80.06 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में 50.28 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की आय भी 972.84 करोड़ रुपये के मुकाबले 21.47% बढ़ कर 1181.73 करोड़ रुपये हो गयी है। इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भ 878.88 करोड़ रुपये की तुलना में 19.61% बढ़ कर 1051.24 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई मे ट्राइडेंट का शेयर आज शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ 60.40 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 63.40 रुपये तक चढ़ा जो इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर भी है जबकि नीचे की ओर यह 59.50 रुपये रहा था। अपराह्न करीब 1 बजे कंपनी के शेयर 1.30 रुपये या 2.16% की मजबूती के साथ 61.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख