शेयर मंथन में खोजें

कमजोर तिमाही नतीजों पर यूनिकेम लैब (Unichem Lab) का शेयर 6.39% टूटा

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद यूनिकेम लैब के शेयर में गिरावट है।

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कंपनी का लाभ 11.28% घट कर 20.52 करोड़ रुपये हो गया है। जो पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में 23.13 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 309.79 करोड़ रुपये से 18.79% बढ़ कर 368.03 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी एबिटा 15.1% बढ़ कर 39.6 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन मार्जिन 30 बेसिस अंक गिर कर 10.8% हो गयी है। कंपनी की अन्य आय भी 42.6% घट कर 3.5 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में यूनिकेम लैब के शेयर शुक्रवार को बढ़त केसाथ 306 रुपये पर खुले। लेकिन तिमाही नतीजों के एलान के बाद करीब 12.50 बजे कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल करीब 1.57 बजे कंपनी के शएयर 19.45 रुपये या 6.39% फिसल कर 284.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख