शेयर मंथन में खोजें

ज्योति स्ट्रक्चर्स (Jyoti Structures) को मिला ठेका, शेयर में उछाल

ज्योति स्ट्रक्चर्स (Jyoti Structures) को 274 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका ट्रांसको सीएलएसजी से 225 केवी मानो-कनेमा-बिकोनगोर ट्रांसमिशन लाइन के डिजाइन, आपूर्ति और स्थापना के लिए मिला है। कंपनी को इस ठेके को 24 माह के भीतर संपन्न करना होगा।
बीएसई में ज्योति स्ट्रक्चर्स का शेयर गुरुवार के 12.31 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 12.33 रुपये पर खुला और 14.48 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर गया। लाल रेखा से मिल कर कारोबार करते रहने के बाद करीब 2 बजे इसमें एक जोरदार उछाल आयी और अंत में यह 1.05 रुपये या 8.53% की मजबूती के साथ 13.36 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 अक्तूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख