शेयर मंथन में खोजें

आरपीजी लाइफ साइंसेज (RPG Life Sciences) का लाभ तीन गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में आरपीजी लाइफ साइंसेज का लाभ तीन गुना बढ़ कर 10.25 करोड़ रुपये हो गया है।

जो पिछले कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में 2.56 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 68.41 करोड़ रुपये से 14.89% बढ़ कर 78.60 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की बिक्री भी 67.20 करोड़ रुपये से 13.66% बढ़ कर 76.38 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में आरपीजी लाइफसाइंसेज के शेयर शुक्रवार को 0.75 रुपये या 0.15% की कमोजरी के साथ 505.15 रुपये पर चल रहा है। कल कारोबार के दौरान यह शेयर 512.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 495.50 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख